Hantavirus Outbreak: अब तक जांच में जहाज से जुड़े हंता वायरस के सिर्फ दो मामलों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को शक है कि बाकी बीमार लोग भी इसी वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। इसी वजह से इस पूरे मामले को संभावित प्रकोप के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि संक्रमण आखिर शुरू कहां से हुआ और यह जहाज तक कैसे पहुंचा