अंटलाटिक महासागर में एक क्रूज़ जहाज़ पर सवार होने वाले यात्री पहले से ही ‘हंटावायरस’ से संक्रमित थे और जहाज़ पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में यह संक्रमण फैलने की आशंका को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हंटावायरस के संक्रमण मामलों से उपजी चिन्ताओं के बीच यह बात कही है, मगर ध्यान दिलाया है कि एक-दूसरे से व्यक्तियों में संक्रमण के मामले कभी-कभार ही सामने आते हैं.