(खबरें अब आसान भाषा में)
Javed Akhtar: मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को एक बेहतरीन फिल्म बताते हुए इसकी जमकर तारीफ की है। साथ ही, उन्होंने फिल्मों को ‘प्रोपोगेंडा’ कहे जाने के विवाद पर तंज कसते हुए कहा कि हर कहानी की अपनी एक विचारधारा होती है और फिल्म निर्माता को अपनी बात रखने का पूरा हक है।