Thalapathy Vijay: तमिल सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK के 2026 चुनाव रुझानों में शानदार प्रदर्शन के बाद उनका 14 साल पुराना फिल्मी डायलॉग “I’m Waiting” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशंसक इसे उनकी राजनीतिक जीत की एक ‘सटीक भविष्यवाणी’ मान रहे हैं, जो अब फिल्मी पर्दे से निकलकर असल जिंदगी में हकीकत बनती दिख रही है।