Bihar By-Election: बिहार में उपचुनावों के मतदान के लिए 4 दिन का समय भी नहीं बचा है लेकिन नेताओं की जुबानी जंग अब धमकियों में बदल गई है। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की ‘लाठी से पीटने’ की धमकी के जवाब में नीतीश सरकार में मंत्री संतोष सिंह ने पलटवार करते हुए हाथ तोड़ देने की चेतावनी दी है।
RJD सांसद सुधाकर सिंह को बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दिन आरजेडी सांसद लाठी डंडे लेकर आएंगे, उसी डंडे से हम हड्डी तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में लाठी डंडे की सरकार नहीं है बल्कि डबल इंजन की सरकार है, केंद्र में नरेंद्र मोदी तो बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है।
कोई गड़बड़ करेगा तो हम हाथ तोड़ देंगे, उंगली काट लेंगे- संतोष सिंह
सुधाकर सिंह की बीजेपी कैंडिडेट को खुली धमकी
सुधाकर सिंह ने शुक्रवार की शाम को सभा कर बीजेपी कैंडिडेट और उनके समर्थकों को खुली धमकी दी। उन्होंने कहा कि रामगढ़ सीट से भले ही एक साल के विधायक चुना जा रहा हो, इतना याद रखिये कि सुधाकर सिंह पांच साल के लिए सांसद रहेगा। एक सांसद के सामने विधायक की कोई औकात नहीं होती। अगर बीजेपी वाला जीत भी गया तो उसे घुटने पर लाना मुझे आता है।
300 बूथों पर उनको लाठी से पीटेंगे- सुधाकर सिंह
सुधाकर सिंह ने मंच से अपने समर्थकों से कहा कि उस चुनाव में 2020 के चुनाव वाली गलती नहीं करना है। उस समय तो सिर्फ तीन जगह पर बीजेपी वालों को पीटे थे। इस दफे 300 बूथों पर उनको लाठी से पीटेंगे। सुधाकर सिंह यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा मैं गर्म मिजाज का आदमी हूं। गलत चीज हमें बर्दास्त नहीं होती है। जिसका उदाहरण लोगों ने देख लिया है। जब बिहार में आरजेडी की नीतीश कुमार के साथ सरकार बनी थी तो उस सरकार में मुझे कृषि मंत्री बनाया गया था। वहां भी मैं मुख्यमंत्री के सामने तन गया था।
इसे भी पढ़ें: ‘पहले 3 को पीटे थे इस बार 300 को लाठी से पीटेगे’, सुधाकर सिंह की धमकी