मध्य पूर्व क्षेत्र में हाल ही में भड़के हिंसक टकराव व संकट का असर अब मानवीय राहत प्रयासों के लिए स्थिति को बद से बदतर बना रहा है. यूएन एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि सहायता पहुँचाने के लिए अहम मार्गों में व्यवधान आया है, भोजन व ईंधन की क़ीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे लोगों की ज़िन्दगियों में उथलपुथल मची हुई है और विश्व भर में पहले से ही संवेदनशील स्थिति में जीवन गुज़ार रहे लोगों के अधिकारों पर गहरा असर हो रहा है.