Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने कैलगरी में अपने ‘ऑरा टूर’ के दौरान एक दिव्यांग प्रशंसक को मंच पर बुलाकर और घुटनों के बल बैठकर गाना गाकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां लोग उनकी विनम्रता की सराहना करते हुए उन्हें ‘शेर ऑफ पंजाब’ कह रहे हैं।