Sat Nov 09 2024 02:45:52 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर बोले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “…वे यह देखने आए हैं कि सीएम (नीतीश कुमार) ठीक हैं या नहीं…” उन्होंने आगे कहा, “आज एक बड़ा दिन है। आज ही नोटबंदी की गई…हम उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने नोटबंदी के दौरान अपनी जान गंवाई…”
Sat Nov 09 2024 02:45:12 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झारखंड में अमित शाह तीन जनसभा और एक रोड शो करेंगे
गृहमंत्री अमित शाह आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। शाह तीन विधानसभाओं में विशाल जनसभा करेंगे। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर में उनका एक रोड शो भी आयोजित है। शाह सुबह 11 बजे छतरपुर में, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हजारीबाग में और करीब 2 बजे पोटका में जनसभा करेंगे ।
Sat Nov 09 2024 02:45:01 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान से महज 12 दिन पहले पीएम मोदी ने चुनाव-प्रचार शुरू कर दिया है। आज पीएम मोदी महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार, दोपहर बजे अकोला में रैली और फिर लगभग 2 बजकर 15 मिनट पर नांदेड़ में चुनावी रैली करेंगे।