नेपाल के भैंस पालने वाले किसानों से लेकर कोलम्बिया के छोटे दुकानदारों तक, नई बीमा योजनाएँ कमज़ोर समुदायों को आर्थिक झटकों से बचाव का सहारा दे रही हैं. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और उसके साझीदारों का यह बीमा नवाचार कार्यक्रम, उन लोगों तक सुरक्षा पहुँचाने की कोशिश कर रहा है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक ज़रूरत है.