Akshay Kumar Film: अक्षय कुमार की पहली मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ कथित तौर पर बजट की कमी और वित्तीय समस्याओं के कारण अनिश्चित काल के लिए रुक गई है। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन अब इसके भविष्य को लेकर प्रशंसकों के बीच चिंता बनी हुई है।