दुनिया भर से शीर्ष राजनयिक, 1970 की परमाणु अप्रसार सन्धि (NPT) की समीक्षा के लिए इस सप्ताह, यूएन मुख्यालय में एकत्रित हो रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, इस अवसर पर आगाह किया है कि कृत्रिम बुद्धिमता यानि AI और अन्य नई तकनीकों के इस युग में प्रासंगिक बने रहने के लिए, इस सन्धि में बदलाव ज़रूरी हैं.