LSG vs KKR IPL 2026 Match Live update: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का मुकाबला आज यानी रविवार (26 अप्रैल) को शाम 7.30 बजे लखनऊ के ‘भारत रत्न’ श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होगा