Daboo Malik: संगीतकार अमाल मलिक ने दावा किया था कि फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान की जगह उनके पिता डब्बू मलिक को चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि, डब्बू मलिक ने बेटे के दावे को खारिज करते हुए साफ किया कि वे केवल ऑडिशन का हिस्सा थे और उन्हें कभी फाइनल नहीं किया गया था, इसलिए रिप्लेसमेंट की बात गलत है।