Salim Dola Arrest: तुर्की की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (MİT) और इस्तांबुल पुलिस विभाग ने एक जॉइंट ऑपरेशन में कुख्यात भारतीय ड्रग तस्कर सलीम डोला को गिरफ्तार कर लिया है। डोला लंबे समय से फरार चल रहा था। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस’ में उसका नाम शामिल था। वह भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी था। इस्तांबुल में अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है