Ballia Murder Case: बलिया पुलिस ने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के सिंघाचवर गांव निवासी अमित कुमार गुप्ता शनिवार (25 अप्रैल) रात करीब साढ़े 12 बजे ससुराल पहुंचा और छत के रास्ते घर में घुस गया। इसके बाद उसने पत्नी प्रीति गुप्ता (23) और सास सुशीला देवी (55) के गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। इस दौरान दामाद ने बचाने आए ससुर अंतू गुप्ता (60) पर भी हमला कर दिया