IPL 2025 के लिए IPL गवर्निंग काउंसिल ने हाल ही में मेगा ऑक्शन की तारीखों का एलान कर दिया है। आईपीएल की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इस नीलामी में 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया है। इन 1574 खिलाड़ियों में से 329 कैप्ड स्टार्स हैं, जिसमें 48 भारतीय शामिल हैं। वहीं इस नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के 91 खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे 10 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने IPL से सबसे अधिक पैसे कमाएं हैं