CJI Chandrachud Retirement: भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश डी.वाई चंद्रचूड़ के लिए शुक्रवार को फेयरवेल का आयोजन किया। डी.वाई चंद्रचूड़ देश के मुख्य न्यायाधीश के पद से रिटायर हो रहे हैं। वकील, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश और देश की न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में उनके एक लंबे करियर का समापन हो गया। हालांकि असल में, वह रविवार को रिटायर हो रहे हैं। अपने विदाई समारोह में चीफ जस्टिस भावुक नजर आए। उन्होंने कई विषयों पर अपनी राय रखी और ट्रोलर्स को भी जवाब दिया।
अपने फेयरवेल में CJI ने परिवार, निजी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि एक जज के लिए सबसे महत्वपूर्ण ये है कि हमारे फैसलों का आम नागरिकों की जिंदगी पर असर होता है। विदाई समारोह में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने ट्रोल करने वालों को खुलकर जवाब दिया। CJI ने कहा कि मैं सिस्टम में सबसे अधिक ट्रोल किए जाने वाले जजों में से एक हूं। उन्होंने मशहूर शायर बशीर बद्र की एक शायरी से इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा-
CJI ने कहा कि मेरे कंधे इतने मजबूत हैं कि मैं सारी आलोचनाएं झेल सकता हूं। सोमवार से मुझे ट्रोल करने वाले लोगों का क्या होगा? वे बेरोजगार हो जाएंगे।
चंद्रचूड़ के समोसे के प्रति प्रेम का भी जिक्र
सीजेआई चंद्रचूड़, जिन्होंने दो साल पहले नवंबर में देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था, उनके अंतिम कार्य दिवस के मौके पर आज एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारत के मनोनीत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने किया। जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने डीवाई चंद्रचूड़ प्रशंसा की और उनके साथ काम करने की यादें ताजा कीं।
जस्टिस संजीव खन्ना ने हल्के-फुल्के पल साझा किए, जिसमें उन्होंने सीजेआई चंद्रचूड़ के समोसे के प्रति प्रेम का जिक्र किया और बताया कि कैसे अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीशों ने भी उनके आकर्षण और अच्छे लुक्स की तारीफ की है, जिससे वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान और हंसी की लहर दौड़ गई। हल्के-फुल्के पलों में कई वकीलों ने CJI के ‘युवावस्था के रहस्य’ के बारे में अपनी जिज्ञासा व्यक्त की।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर, धारा 370, समलैंगिकता पर फैसला, ऐतिहासिक और विवादास्पद फैसले; ऐसा रहा CJI चंद्रचूड़ का सफर