आजकल दुनिया भर में हर तरफ़ और हर स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की चर्चा है. ऐसे में कल्पना करें कि AI अगर एक ऐसी कार हो जिसमें ‘स्टीयरिंग व्हील’ नहीं है और वो बहुत तेज़ गति से आगे जा रही है तो किस तरह के नतीजे होने की सम्भावना है. निसन्देह उसके सुरक्षित संचालन के लिए, उसमें स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक लगाए जाने की सख़्त ज़रूरत होगी.