Amit Shah on Article 370: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से हटाए गए अनुच्छेद 370 को फिर से पारित करने की मांग पर बड़ा बयान दिया है। महाराष्ट्र के शिराला में एक रैली के दौरान जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धारा 370 को वापस लाने के लिए प्रस्ताव पारित किया कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है।
अमित शाह ने हुंकार भरते हुए कहा कि आज मैं संभाजी महाराज की धरती पर कह रहा हूं- शरद पवार साहब, चाहे आपकी चार पीढ़ियां आ जाएं, हम धारा 370 को वापस नहीं आने देंगे।”
370 पर अमित शाह की दो टूक
महाराष्ट्र में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ” अभी-अभी जम्मू कश्मीर के असेंबली में मीटिंग हुई, नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ कांग्रेस पार्टी ने भी एक संकल्प किया कि धारा 370 वापस लाइए, कश्मीर जो है भारत का अभिन्न यंग नहीं है। मैं आज संभाजी महाराज की भूमि पर कह कर जा रहा हूं- शरद पवार साहब, चाहे आपकी चार पुश्ते भी आ जाएं, हम धारा 370 को वापस नहीं आने देंगे।”
इसे भी पढ़ें: IND vs SA: बदले की आग में जल रहा काव्या मारन का चहेता, नहीं रोका तो डरबन में आएगी रनों की सुनामी!