संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने, अगले महासचिव के पद के लिए चयन प्रक्रिया का आरम्भ करते हुए ज़ोर दिया है कि यह क्षण एक ऐसी सच्चाई की ओर ध्यान दिलाने का अवसर भी है, जिसे नज़रअन्दाज़ नहीं किया जा सकता. यानि दुनिया की आधी आबादी महिलाएँ और लड़कियाँ हैं, लेकिन वैश्विक नेतृत्व में यह सच्चाई बहुत कम नज़र आती है.