(खबरें अब आसान भाषा में)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और उनके बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। दरअसल, लंबे समय से चल रहे पैन कार्ड मामले में दोनों नेताओं को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है।