Liver: SGPGI लखनऊ के निदेशक डॉ. आर.के. धीमन ने चेतावनी दी है कि खराब जीवनशैली और फूड डिलीवरी पर अत्यधिक निर्भरता के कारण ‘फैटी लिवर’ अब लिवर फेलियर का सबसे प्रमुख कारण बनता जा रहा है। उन्होंने इससे बचाव के लिए घर का बना खाना खाने, शराब से परहेज करने और रोजाना कम से कम एक घंटा व्यायाम करने की सख्त सलाह दी है।