भारत में बिना सरकारी अनुमति के सैटेलाइट फोन रखना या इस्तेमाल करना सख्त रूप से प्रतिबंधित है। Thuraya और इरिडियम जैसे सैटेलाइट फोन कड़े नियमों के तहत आते हैं। अगर कोई व्यक्ति बिना इजाज़त ऐसे फोन अपने पास रखता है, तो उसके खिलाफ भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम और अन्य सुरक्षा कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है