Imtiaz Ali: मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली ने फिल्मों में गाली-गलौज और कड़वी भाषा के इस्तेमाल पर उदार रुख अपनाते हुए कहा कि दर्शक ही सिनेमा के असली मालिक हैं और उन्हें तय करने देना चाहिए कि वे क्या देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि ‘सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट’ के सिद्धांत की तरह, जो संवाद दर्शकों को पसंद नहीं आएंगे, वे स्वाभाविक रूप से खुद-ब-खुद फिल्मों से गायब हो जाएंगे।