DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी को लेकर इंतजार लंबा होता जा रहा है। जनवरी 2026 से लागू होने वाली DA बढ़ोतरी की घोषणा में देरी के चलते अब कर्मचारियों में नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल 2026 को देशभर में केंद्रीय कर्मचारियों ने लंच ऑवर के दौरान विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है