Weather Update India: महाराष्ट्र के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। विदर्भ क्षेत्र के अकोला शहर में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अकोला के अलावा, राज्य के तीन अन्य शहर अमरावती (44 डिग्री), वर्धा (43.9 डिग्री) और नागपुर (43.4 डिग्री) भी देश के सर्वाधिक गर्म स्थानों की लिस्ट में शामिल रहे