यमन में हालात निरन्तर बिगड़ रहे हैं, लाखों लोगों को भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है, स्वास्थ्य सेवाएँ दरक रही हैं और मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए मार्ग सीमित हैं. यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हैंस ग्रुंडबर्ग ने सुरक्षा परिषद में ज़ोर देकर कहा कि यमनी नागरिकों को एक समाधान की आवश्यकता है और स्थाई हल के लिए समावेशी राजनैतिक प्रक्रिया ही एकमात्र रास्ता है.