संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व संकट का असर इस क्षेत्र से कहीं आगे तक फैल रहा है और एशिया-प्रशान्त में वर्षों की विकास प्रगति पर दबाव डाल रहा है. एक नए विश्लेषण के अनुसार, होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में बाधाओं के कारण, ईंधन और परिवहन की लागत बढ़ी है जो, पूरे क्षेत्र में बिजली, खाद्य पदार्थों और उर्वरकों की क़ीमतों को बढ़ा रही है और 88 लाख लोगों पर निर्धनता में धँस जाने का जोखिम मंडरा रहा है.