Ahaan Pandey: ‘सैयारा’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद अहान पांडे और निर्देशक मोहित सूरी एक बार फिर यशराज फिल्म्स के रोमांटिक ड्रामा के लिए साथ आ रहे हैं। आदित्य चोपड़ा के सुझाव पर मोहित सूरी इस फिल्म की स्क्रिप्ट को अहान के हिसाब से दोबारा लिख रहे हैं, जिसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।