संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच बीते सप्ताहांत हुई वार्ता, बिना किसी सहमति के समाप्त होने की वजह से अनिश्चितता उपजी है और तनाव फिर बढ़ रहा है. अमेरिका द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबन्दी की योजना से टकराव गहराने और वैश्विक व्यापार में व्यवधान आने की आशंका प्रबल हुई है. इस बीच, लेबनान में चिन्ताजनक हालात हैं और लोगों के विस्थापित व हताहत होने की घटनाओं के बीच मानवीय सहायता आवश्यकताओं में भी उछाल आया है.