Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धर्म का सहारा लेते हुए एक चुनावी रैली में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों का मुद्दा फिर उठाया। उन्होंने जनसभा में ऐलान किया कि सत्ता में आने पर वह मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवा देंगे। MNS नेता ने कहा कि उन्होने मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के कार्यकाल के दौरान मस्जिद के लाउडस्पीकरों को जबरन हटा दिया था