Noida Workers Protest: उत्तर प्रदेश के हाईटेक सिटी नोएडा में सैलरी बढ़ाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा प्रदर्शन सोमवार (13 अप्रैल) को हिंसक हो गया। इस दौरान नोएडा पुलिस और फैक्ट्री कर्मचारियों के बीच जमकर झड़प हुई। कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव किया। साथ ही तोड़फोड़ भी की गई। उन्होंने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े