Anti-terror Conference 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस-2024’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बीत चुके हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा बनाए रखने के लिए अब तक 36,468 पुलिस कर्मियों ने बलिदान दिया है। मैं आज उन सभी को उनके सर्वोच्च बलिदान देने के जज्बे के लिए श्रद्धांजलि देना चाहता हूं और देश की ओर से उनके परिवारों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं