Raja Shivaji New Poster: रितेश देशमुख की आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें फिल्म के भव्य एंथम ‘छत्रपति’ के 13 अप्रैल को रिलीज होने की घोषणा की गई है। अजय-अतुल के संगीत और रेमो डिसूजा की कोरियोग्राफी से सजी यह फिल्म 1 मई 2026 को हिंदी और मराठी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।