जाने-माने बैंकर के. वी. कामत ने फाइनेंशियल सर्विसेज सेगमेंट में इनोवेशन की लहर पैदा करने के लिए फिनटेक की तारीफ की है। भारत में बैंकिंग सेक्टर के विकास पर उनकी नजर रही है। मनीकंट्रोल को दिए खास इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘भारत में पेमेंट सिस्टम का पूरे सेगमेंट पिछले 4 साल में बदल गया है। एक तरह से कहा जाए तो यह मुख्य तौर पर कोविड के साथ शुरू हुआ और कोविड के बाद इसमें जबरदस्त तेजी रही। मुझे लगता है कि इनोवेशन अब भी संभव है और हम फाइनेंशियल सर्विसेज से अलग बाकी क्षेत्रो में भी इनोवेशन कर सकते हैं’