Thu Nov 07 2024 02:51:35 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
रवि किशन ने लिया छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा
भाजपा सांसद रवि किशन छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने राजघाट पहुंचे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के निर्देश दिए।
Thu Nov 07 2024 02:50:53 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार आज
बिहार की स्वरकोकिला के नाम से जानी जाने वाली लोक गायिका शारदा सिन्हा 5 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह गईं। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना के गुलाबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Thu Nov 07 2024 02:49:48 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
डोनाल्ड ट्रंप ने 4 साल बाद जीता राष्ट्रपति चुनाव
डोनाल्ड ट्रंप 6 नवंबर को एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। उनकी जीत को अमेरिकी इतिहास में किसी नेता की सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी करार दिया जा रहा है। ट्रंप एक कड़े मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक की उम्मीदवार कमला हैरिस को मात देने में कामयाब रहे। ट्रंप चार साल के अंतराल के बाद एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए। इससे पहले 2020 में वह व्हाइट हाउस की दौड़ में हार गए थे जिसके बाद उनके समर्थकों ने अमेरिकी कैपिटल (संसद परिसर) में तोड़फोड़ और आगजनी की थी।