मध्य पूर्व क्षेत्र में युद्धविराम की घोषणा के बीच, लेबनान के अनेक हिस्सों में इसराइल द्वारा की गई बमबारी में सैकड़ों लोगों के हताहत होने की ख़बर है, जिसकी संयुक्त राष्ट्र ने कड़ी निन्दा की है. संयुक्त राष्ट्र ने हिंसक टकराव पर विराम लगाने का आग्रह करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा, लेबनान और इसराइल में आम नागरिकों के जीवन की रक्षा का अवसर होना चाहिए.