Gold-Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार 8 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर तेज उछाल देखने को मिला। सोनेे का भाव 2.24% चढ़कर करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) पर पहुंच गया। चांदी में तो इससे भी अधिक तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव 5.24% उछलकर 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गया