US Iran Ceasefire-Pakistan: इस पूरे समझौते की सबसे बड़ी कड़ी ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ है। दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा यहीं से गुजरता है। विशेषज्ञों का मानना है कि असली चुनौती तब आएगी जब यह देखा जाएगा कि क्या ईरान जहाजों को बिना किसी बाधा या ‘टैक्स’ के वहां से गुजरने देता है। अगर ईरान ने वहां जहाजों को धमकाया या वसूली की कोशिश की, तो यह सीजफायर तुरंत टूट सकता है