Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार 7 अप्रैल को दोपहर बाद अचानक खरीदारी लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान में आ गए। सेंसेक्स 550 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,100 के पार चला गया। इसके साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी अब लगातार चौथे दिन हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं