Assam Elections News: 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले असम के बारपेटा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उसने पाकिस्तान की बातों को ही दोहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने एक अहम समय पर भारतीय सेना का मनोबल गिराया