(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायताकर्मियों ने बुधवार को बताया है कि लेबनान युद्ध में अब तक तीन हज़ार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, लाखों विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. इसराइल द्वारा हवाई हमले जारी हैं और हिज़बुल्लाह लड़ाकों द्वारा इसराइल पर मिसाइल हमले किए जा रहे हैं.