Janhvi Kapoor: अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में पैपराजी से निजी तौर पर मुलाकात कर महिलाओं के अंगों पर ‘जूम’ करने और गलत एंगल से फोटो खींचने को बिना सहमति का कृत्य बताते हुए अपनी कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कलाकार भले ही सज-धज कर बाहर निकलें, लेकिन उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करना और उन्हें महज एक वस्तु की तरह पेश करना पूरी तरह गलत है।