Rajpal Yadav: दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव ने फराह खान के व्लॉग में अपने जेल के दिनों को याद करते हुए बताया कि वहां कोई स्टारडम काम नहीं आता और उन्होंने कठिन परिस्थितियों में जीना व अनुशासन का पालन करना सीख लिया है। चेक बाउंस मामले में सजा काटने के बाद अब वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।