Anime Awards 2026: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 23 मई, 2026 को टोक्यो में होने वाले 10वें ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में लगातार दूसरी बार प्रेजेंटर के रूप में शिरकत कर इतिहास रचने जा रही हैं। यह उपलब्धि न केवल एनीमे के प्रति उनके निजी लगाव को दर्शाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कलाकारों की बढ़ती वैश्विक पहचान का एक बड़ा प्रतीक भी है।