Anupama Spoiler: टीवी शो ‘अनुपमा’ के नए प्रोमो में बड़ा ट्विस्ट आया है, जहां अनुपमा को रोसी से धोखा मिलने के बाद अकेले ही जया की जान बचाने के खतरनाक मिशन पर निकलना पड़ता है। जया की जिंदगी दांव पर लगी है और अब दर्शकों को यह देखना होगा कि क्या अनुपमा हाथ लगे सुराग की मदद से उसे मौत के साये से बाहर निकाल पाएगी।