Pankaj Tripathi: मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने टोक्यो में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित ‘बिहार दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जहां उन्होंने अपनी जड़ों और मिट्टी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पंकज त्रिपाठी ने इस वैश्विक मंच पर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और दुनिया भर में बिहारियों के योगदान की सराहना करते हुए इसे अपने लिए एक गर्व का क्षण बताया।