क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी समन्वयक ने मंगलवार को ग़ाज़ा में युद्ध व पीड़ा का दर्दनाक सिलसिला ख़त्म करने की अपील की है. एक महीने पहले इसराइल द्वारा उत्तरी क्षेत्र में नवीनतम सैन्य अभियान शुरु किए जाने के बाद, यूएन मानवतावादी समन्वयक मुहन्नद हादी का इलाक़े का यह पहला दौरा था.