संयुक्त राष्ट्र ने सूडान और चाड की सीमा पर स्थित आद्रे चौकी को इस वर्ष जून महीने तक खुला रखे जाने की घोषणा का स्वागत किया है. परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच हिंसक टकराव और विशाल मानवीय संकट से जूझ रहे सूडान में ज़रूरतमन्द आबादी के लिए मानवीय सहायता मुहैया कराने और यूएन कर्मचारियों की आवाजाही के लिए यह एक अहम मार्ग है.