गृहमंत्री अमित शाह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “यह मोदी सरकार है, जो भी हथियार उठाएगा, उसे उसका जवाब मिलेगा।” उन्होंने सुरक्षा बलों की भूमिका और उनके बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि देश में जो बड़ा बदलाव दिख रहा है, उसका पूरा श्रेय सीएपीएफ के जवानों—खासकर कोबरा बल—के साथ-साथ राज्य पुलिस, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के कर्मियों को जाता है